छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराईसेलूद

औंसर में मनाया गया गांधी जयंती, ग्राम सभा का भी हुआ आयोजन

रानीतराई : विकास खंड पाटन के ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। गांधीजी के तैलचित्र पर सरपंच और पंचों द्वारा माल्यार्पण कर पूजन वंदन किया गया। गांधीजी के द्वारा किये गए कार्य, आजादी दिलाने में उनके योगदान, उनके जीवन दर्शन आदि पर विस्तार से चर्चा हुआ।तत्पश्चात् ग्रामसभा के बैठक में पिछला आय-व्यय की समीक्षा, पंचायत में कर अधिरोपण एवं संग्रहण, मनरेगा कार्य, फसल गिरदावरी, पंचायत विकास सूचकांक आदि विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुआ।

इस अवसर पर प्रियालता महिपाल सरपंच, शशि वर्मा सचिव, पंचगण सुरेश वर्मा, गजेन्द्र भारती, दौलत ठाकुर, सुमित्रा यादव, अनकेश्वर महिपाल, शैलेन्द्र टंडन, भीषम डहरे, रेवती यादव, चन्द्रकला धनकर, युवराज जोशी, समीर भारती, टीकेन्द्र भारती सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!