अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में प्रांतीय एवं क्षेत्रीय योगासन, बैडमिंटन, हैंडबाल का भव्य आयोजन

रायपुर : सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रायपुर में दिनांक 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रांतीय एवं क्षेत्रीय योगासन, बैडमिंटन, हैंडबाल,का भव्य कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसमें 11 अक्टूबर से 12अक्टूबर तक प्रांतीय एवं 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक क्षेत्रीय कार्यक्रम है‌। प्रांतीय कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमान सुनील सोनी जी  रायपुर दक्षिण विधायक ,विशिष्ट अतिथि श्री देवनारायण साहू सरस्वती शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री, श्री अजय साहु पार्षद अध्यक्षता श्री वल्लभ लाहोटी मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष करेंगे।

प्रांतीय कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री आशु चन्द्रवंशी पार्षद विशिष्ट अतिथि श्री बद्रीनाथ केशरवानी श्री लक्ष्मण राव मगर सरस्वती शिक्षा संस्थान प्रादेशिक सचिव अध्यक्षता श्री निलेश अग्रवाल मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के सदस्य इसी तरह क्षेत्रीय कार्यक्रम के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री मान राजेश मूणत रायपुर पश्चिम के विधायक विशिष्ट अतिथि श्री भालचंद रावले विदया भारती के क्षेत्रीय सदस्य अध्यक्षता श्री प्रकाश सिंह ठाकुर मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के सचिव रहेंगे।

क्षेत्रीय कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री टंकराम वर्मा केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ट अतिथि श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर (विद्या भारती के उपाध्यक्ष श्री निश्चय बाजपेयी सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हारी के व्यवस्थापक अध्यक्षता श्री मयंक बैस मां सरस्वती बाल कल्याण समिति के उपाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!