अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: सेलूद पंचायत में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर लिया विकास का संकल्प

सेलुद। एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और राज्यगीत “अरपा पैरी के धार…” के गायन के साथ हुई।

सरपंच खिलेश मारकंडे, उपसरपंच राकेश साहूपंचगण: भुनेश्वरी साहू, देवला साहू, करण धनकर, योगेश चंदेल, संजय यादव, गिरधर साहू एवं हेमा देवांगन शामिल रहे। इसके अलावा गाँव के वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच खिलेश मारकडे ने सभी ग्रामीणों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के उद्देश्यों को साकार करने के लिए गाँव का आत्मनिर्भर और सशक्त होना बेहद जरूरी है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने गाँव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही।उपस्थित पंचों और ग्रामीणों ने गाँव के चहुंमुखी विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति व परंपराओं को सहेजने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!