‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : रवि सिंगौर
अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अमलेश्वर भाजपा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’ की थीम पर प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किसान, मजदूर एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं।
श्री सिंगौर ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। वहीं, महतारी वंदन योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हमें प्रदेश की समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।



