अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कबड्डी में पाहंदा टीम ने जीता खिताब,बोरिद रही उपविजेता! बीजाभाठा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

रानीतराई। सेवन वारियर्स कबड्डी क्लब एवं ग्रामवासी बीजाभाठा के तत्वाधान में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया,जिसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिप दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू थे, अध्यक्षता राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ने की, विशेष अतिथि डॉ रामनाथ साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस,कमलेश नेताम वरिष्ठ कांग्रेसी,राजा राम गहिरवार सचिव जिला कांग्रेस, निर्मला रेखराज साहू सरपंच,बलराम साहू उपसरपंच,गोपाल मारकंडे पूर्व सरपंच,संजय यादव,कमलेश रात्रे एवं वरिष्ठजन मंच में मौजूद रहे।

जिप के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू ने छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित करते हुए युवा हमारे देश के भविष्य है,खेल भावना, आत्मविश्वास एवं समर्पण से हमें जीत एवं लक्ष्य की प्राप्ति होती है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने छत्तीसगढ़ की लोक धरोहर,परम्परा, संस्कृति और खेल को सहेजने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना की।

महामंत्री डॉ रामनाथ साहू ने हमारे ग्राम के युवाओं ने ऐतिहासिक कबड्डी खेल को पुनः जीवंत किया है,सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।

सरपंच निर्मला साहू ने समस्त अतिथियों एवं खिलाड़ियों को बीजाभाठा आगमन एवं खेल प्रदर्शन के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।

कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाहंदा टीम रही वही द्वितीय बोरिद,तृतीय निपानी एवं चौथा झोफरा तवेरा ने खिताब जीता।

कमेंट्री एवं मंच संचालन शिक्षक अनिल ठाकुर और संजय यदु ने किया।

इस अवसर पर यादव राम सेन,भानु वर्मा,रोहित साहू,बैजनाथ साहू,नेतराम साहू, दुकालु निषाद,कुलेश्वर साहू,गोपेश्वर वर्मा,कामता साहू,गंगा प्रसाद साहू, परीक्षित साहू,विजय बंजारे,महेंद्र साहू,भागवत यादव,जनक ठाकुर,कोमल साहू,रमेश मंडावी,दिनेश रात्रे, डे साहब नेताम,कोमल निर्मल,लक्ष्मीनारायण ठाकुर,हितेश ठाकुर,हिमांशु वर्मा,रोहन ठाकुर, तामेश्वर ठाकुर,मुकेश कुमार, टामेश, नेमेश साहू,अभिषेक ठाकुर खिलाड़ी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!