कर्मचारी संगठन रवेली ने प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान ,गांव के बच्चे विदेशों में कर रहे हैं नाम रोशन, 23 वर्षों से जारी है सम्मान समारोह की परंपरा
तर्रा,रवेली। कर्मचारी संगठन रवेली द्वारा भाईदूज मातर महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में गांव के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। संगठन पिछले 23 वर्षों से निरंतर इस आयोजन को सफलतापूर्वक कर रहा है।
गांव के अनेक होनहार बच्चे आज देश-विदेश में अपनी प्रतिभा के बल पर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. सौम्या वर्मा को प्रथम प्रयास में नीट-पीजी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वे वर्तमान में शासकीय गांधी मेडिकल कॉलेज में एम.डी. मेडिसिन की पढ़ाई कर रही हैं।इसी तरह नूतन साहू को 10वी CG बोर्ड में 500 अंक, कु.प्रीति साहू को 10वी टीवीबोर्ड 461 अंक,कु. अंजू को 461, कु.नेहा वर्मा को 10वीं बोर्ड में 497, कु. शिवांगी वर्मा 12वीं बोर्ड में 410, मयंक वर्मा को 12वीं सीबीएसई में 526,तनय वर्मा 10वीं सीबीएसई में 572 अंक अर्जित करने पर सम्मानित किया गया।प्रथम बार सेवा में नियुक्त दिलेश्वर प्रसाद कश्यप, हर्ष वर्मा को भी अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक श्री कमल वर्मा ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले 23 वर्षों में रवेली गांव के बच्चों ने शिक्षा, प्रशासन, तकनीक और विदेशों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। संगठन के शासन के अधीन पंजीकृत होने से हमें और मजबूती मिली है। भविष्य में संगठन शासन के सहयोग से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगारमूलक कार्यशालाएं आयोजित करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रविशंकर वर्मा थे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चेलाराम नायक, श्री छन्नूलाल वर्मा एवं श्री अंगीरा वर्मा उपस्थित रहे।
संगठन के सचिव श्री राजकुमार वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों और सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मपाल वर्मा एवं श्री राजेश वर्मा ने किया।
सम्मान समारोह के पश्चात सांस्कृतिक मंच ‘लोकधारा’ द्वारा रंगारंग लोकसांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका आनंद बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने उठाया।कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री कौशल वर्मा,श्री प्रमोद वर्मा, श्री डीलेश वर्मा कोषाध्यक्ष, श्री जन्मेजय वर्मा,श्री जयंत वर्मा,श्री संतोष वर्मा,श्री विजय वर्मा,श्री हेमशंकर वर्मा,श्री देवेंद्र नायक,श्री धनंजय वर्मा,श्री अशोक चंद्राकर, श्री रामप्यारे वर्मा,श्री टोमन साहू,श्रीमती भुनेश्वरी साहू सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।



