अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत जमराव में मातर मिलन समारोह का भव्य आयोजन, जय बजरंग एवं लवकुश अखाड़ा कला के खिलाड़ियों ने किया रोमांचक प्रदर्शन

जमराव (पाटन) : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जमराव में 23 अक्टूबर को मातर मिलन समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामवासियों सहित आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। पूरे गांव में उल्लास और सांस्कृतिक उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में श्री जय बजरंग अखाड़ा कला एवं श्री लवकुश अखाड़ा कला के खिलाड़ियों ने अपनी परंपरागत कला का आकर्षक एवं अद्भुत प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। खिलाड़ियों की जुझारू प्रस्तुति और कलात्मक अंदाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह का उद्देश्य ग्राम में भाईचारा, एकता और परंपरागत लोककलाओं के संरक्षण को प्रोत्साहित करना रहा। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गांव की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होती है तथा नई पीढ़ी में लोक कलाओं के प्रति रुचि बढ़ती है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर ने भाई दूज एवं मातर मिलन के पावन अवसर पर ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दीं। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने अखाड़ा कला के खिलाड़ियों को सम्मान राशि भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!