अम्लेश्वर पालिका में नई परंपरा की शुरुआत, बालिकाओं ने किया विकास कार्य के लिए भूमिपूजन

अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत बिलासा देवी वॉर्ड क्रमांक 16 ग्राम मगरघटा में विकास कार्यों का भूमि पूजन पार्षद सोहन निषाद ने किया।जिसमे सी सी रोड,पुलिया निर्माण कार्य होंगे उन्होंने एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पांच बालिकाओं से भूमि पूजन करवाया। इस अवसर पर अमलेश्वर मंडल के महामंत्री कैलाश यादव, भाजपा नेता शिवा साहू, कुंज बिहारी, प्रकाश कश्यप सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।पार्षद सोहन निषाद का यह कदम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल है। इससे समाज में बेटियों के प्रति लोगों का नजरिया बदलेगा और वे अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे।
भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पार्षद सोहन निषाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जो भी संभव होगा, वह करेंगे और क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर काम करेंगे।



कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पार्षद सोहन निषाद को उनके इस सराहनीय कदम के लिए धन्यवाद दिया और उनके साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।



