स्वच्छता को लेकर पालिका प्रशासन नही है गंभीर, सार्वजनिक शौचालय के पास बना कूडादान

अम्लेश्वर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र वार्ड क्रमांक 17 भोथली में सार्वजनिक शौचालय के पास पसरा हुआ है कचरा का ढेर। पालिका प्रशासन की दिख रही है लफरवाही।नगर वासियों का कहना है कि नगर पालिका के द्वारा साफ सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दी जा रही है। जिससे जगह-जगह ग्राम में गंदगी पसरा रहता है। सार्वजनिक शौचालय के पास भी कचरा का ढेर है और घास भुस उग गए हैं। जिसे साफ सफाई करने में पालिका प्रशासन रुचि नहीं ले रही है। जिससे आसपास के एरिया में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों के स्वास्थ पर प्रभाव पड़ेगा। जिससे पालिका प्रशासन को कोई लेना-देना नहीं है। वहीं इस मामले को लेकर के जनप्रतिनिधियों में चुप्पी देखी जा रही है। वे लोग भी मौन साधे हुए हैं जिससे नगर वासियों में नाराजगी देखी जा रही है।पूरा मामला वॉर्ड क्रमांक 17 ग्राम भोथली का है जंहा सार्वजनिक शौचालय के पास कचरे का ढेर घास भुस उग आए हैं और दलदल भी है।










