अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
ग्राम सांकरा में हुआ खेलो इंडिया सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

अम्लेश्वर : दुर्ग लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत खेलो इंडिया सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम सांकरा में किया गया। आपको बता दें सांसद खेल महोत्सव में दौड़,खुर्सी दौड़, कब्बड़ी, खो खो , वेट लिफ्टिंग,फुगड़ी सहित कई खेल शामिल है जो ग्रामीण स्तर से खेल कर संकुल स्तर में खेल रहे है,जितने वाले बच्चे विधान सभा और फिर लोक सभा स्तर में खेल कर अपनी प्रतिभा दिखायेंगे।


प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, सांसद प्रतिनिधि पाटन राजेश चंद्राकर,ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंगौर, ग्राम पंचायत मोतीपुर सरपंच मोहन लोधी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संकुल स्तर के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित जनपद पंचायत पाटन के कर्मचारियों को उपस्थित रही।








