योग और आयुर्वेद के ग्रंथों में उपयोगिता पर, श्रीमती रश्मि मिश्रा को पी-एच.डी.” की उपाधि प्रदान की गई है

रायपुर : श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर,से रश्मि मिश्रा सोनपुर,पाटन,को योग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.केवल चक्रधारी के शोध निर्देशन में योग और आयुर्वेद के ग्रंथों में आहार की अवधारणा और वर्तमान समय में उसकी उपयोगिता पर पी-एच.डी.” की उपाधि प्रदान की गई है। पी-एच.डी. की मौखिक परीक्षा डॉ रत्नेश पांडे एसोसिएट प्रोफेसर विभागाध्यक्ष योग रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, रायसेन भोपाल के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ , श्रीमती रश्मि मिश्रा सोनपुर निवासी श्री अखिलेश मिश्रा महामंत्री भाजपा पाटन मंडल की पत्नी है।


इस अवसर पर एसोसिएट प्रो. डॉ कप्तान सिँह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राधिका चंद्राकर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मालती बाघ, असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष धर दीवान, दिनेश बाला (स्कॉलर),भानूप्रकाश (स्कॉलर) दुर्गेश्वरी निषाद(स्कॉलर) श्रीमती रश्मि मिश्र के पति श्री अखिलेश मिश्रा,और पुत्र वेदांत मिश्रा उपस्थित रहें।








