अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बेलौदी में कृषक संगोष्ठी व कृषि सूचना केन्द्र का शुभारंभ,,

मनोज साहू /पाटन/ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, मर्रा (पाटन) द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम (RAWE & AIA) के अंतर्गत ग्राम बेलौदी में कृषक संगोष्ठी एवं कृषि सूचना केन्द्र का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉ अजय वर्मा अधिष्टाता स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर एवं टेक्नोलॉजी रायपुर एवं अध्यक्षता डॉ अनिल कुमार वर्मा अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय मर्रा तथा विशिष्ट अतिथि श्री हुकुमचंद निषाद सरपंच, श्री शंकर बघेल, श्री अजय बघेल, श्री देवकुमार निषाद, दाऊ शंकर बघेल, दाऊ हितेश बघेल की पावन उपस्थिति में सम्पन्न हुआ!
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती तथा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा अर्चनाकर किया गया!
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना तथा स्थानीय समस्याओं पर वैज्ञानिक समाधान उपलब्ध कराना और युवाओं को ग्रामीण कृषि से सीधे जोड़कर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है। अवगत हो की ग्राम बेलौदी में महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का रावे कार्यक्रम संचालित है।
इस दौरान महाविद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न कृषि तकनीको का मॉडल बनाकर प्रदर्शनी लगाया गया था जिसका मुख्य अतिथि तथा ग्रामीणों के द्वारा अवलोकन किया गया!
रावे विद्यार्थीयों के मार्गदर्शन में महिला समूह द्वारा मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है जिसका भी अवलोकन अतिथियों के द्वारा किया गया तथा समूह के महिलाओं से चर्चा करते हुए इसे अतिरिक्त आय का जरिया बनाने के लिए कहा गया। इसके साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में विद्यार्थियों के द्वारा किचन गार्डन का स्थापना किया गया जिसका मुख्य उदेश्य शाला के विद्यार्थीयों को पौष्टीक भोजन उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम की शुरुआत में रावे कार्यक्रम के समन्वक डॉ ओम प्रकाश परगनिहा स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थियों द्वारा की जा रही गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी दी गई । महाविद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन भी किया गया!

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता डॉ अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यार्थीयों के द्वारा रावे कार्यक्रम के अंतर्गत बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिसका लाभ अंचल के ग्रामीण तथा विद्यार्थियों को मिलेगा!
कार्यक्रम में अगले वक्ता के रूप डॉ.अजय वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यहाँ के माटी से मेरा आत्मीय जुड़ाव रहा है!चुंकि इस महाविद्यालय के शुरुआत मेरे कार्यकाल से हुआ है!आज यह महाविद्यालय एक नई उचाईयो शिखर में पहुंच गया है! यंहा के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में अंचल के लोग उन्नत किस्म से किसानी कर प्रगतिशील बनेंगे!
आगे डॉ वर्मा ने दलहन, तिलहन तथा सब्जियों की उन्नत किस्मों, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती के प्रभावी तरीकों पर प्रदर्शनी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी!

इस दौरान इंजिनियर किपु किरण सिंग महिलाँग के मार्गदर्शन में फील्ड डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन कर सरसो की कतार बोनी जीरो टिल सील कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल से करवाई, जिसमे ग्राम के किसान बंधु एवं रावे के छात्र-छात्राये उपस्थित रहे!
कार्यक्रम का आभार डॉ. सी.आर. नेताम ने किया!
इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, तथा छात्रों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!