अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
“मनखे मनखे एक समान”के नारा के साथ सांकरा में निकली परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की शोभा यात्रा, ग्राम के युवा सरपंच रवि सिंगौर हुए शामिल
अम्लेश्वर : जनपद पंचायत पाटन के ग्राम सांकरा में संत शिरोमणी गुरु घासीदास बाबा जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। युवा सरपंच रवि सिंगौर ने पूजा-अर्चना कर मंच से लोगों को संबोधित किया और बाबा जी के उपदेश “मनखे मनखे एक समान”, “सत्य ही ईश्वर है”, और “अहिंसा” पर चलने का आह्वान किया। गुरु घासीदास बाबा जी का संदेश आज भी समाज में प्रासंगिक है। आदर्शों को अपनाकर हम समाज में बदलाव ला सकते हैं।
इस अवसर पर जीवन लाल बंजारे, तिहारु बघेल, तुलाराम सिंगौर, श्यामू बंजारे, नरेंद्र गायकवाड़, संजय कौशले, अर्जुन बंधे, कामता सिंगौर, मनोज बंधे और कई ग्रामवासी मौजूद रहे।






