अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला साहू संघ दुर्ग की कार्यकारिणी का विस्तार, अरसनारा के दाऊ रमेश साहू बने जिला सह-सचिव

दुर्ग/पाटन : जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार में पाटन क्षेत्र पर विशेष भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिसमे आरसनारा निवासी रमेश साहू दाऊ को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

नंदलाल साहू ने पाटन के सक्रिय सदस्य रमेश साहू (दाऊ) की कार्यक्षमता और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला सह-सचिव के पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति से पाटन क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। रमेश साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर समाज के प्रबुद्ध जनों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

पाटन का बढ़ता कद

चर्चा है कि आने वाले दिनों में विभिन्न प्रकोष्ठों के विस्तार के दौरान पाटन क्षेत्र को कुछ और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू द्वारा क्षेत्र के युवाओं और अनुभवी चेहरों को तवज्जो देने से यह स्पष्ट है कि आगामी समय में पाटन की भूमिका जिला साहू संघ में और भी प्रभावी होने वाली है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!