अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तहसील साहू संघ पाटन के तत्वधान में विराट युवा महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

पाटन : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी “विराट युवा महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन 12 जनवरी 2026, सोमवार को साहू सदन, पाटन में संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना है।

इस गरिमामयी आयोजन के मुख्य अतिथि दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल साहू अध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग ने किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुनील साहू संगठन सचिव, प्रदेश साहू संघ छ.ग. श्रीमती कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग,अश्वनी साहू महासचिव जिला साहू संघ दुर्ग,राकेश साहू महासचिव जिला साहू संघ दुर्ग ,कोषाध्यक्ष दिलीप साहू,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,मोनू साहू पूर्व जिला पंचायत सभापति, दिव्या कलिहारी पूर्व उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथि वक्ताओं ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए समाज हित में काम करने की बात कही ।युवाओं को नशापान से दूर रहकर रोजगार के दिशा में काम कर आत्मनिर्भर बन कर समाज सेवा करने पर जोर दिया गया।युवा चाहे तो समाज के साथ देश दुनिया की दशा और दिशा बदल सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान देवेश साहू डिप्टी कलेक्टर, पोलेस्वर साहू डिप्टी कलेक्टर तथा राजेश साहू डी.एस.पी. विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिसके द्वारा युवाओं को मार्गदर्शन किया गया।तहसील के पंचों परिक्षेत्र के अध्यक्षगणों का सम्मान किया। साथ ही समाज के सक्रिय व कर्मठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया किया गया।

युवा महोत्सव के विराट युवा बाइक रैली 99 इकाई के द्वारा स्वामी आत्मानंद चौक से तहसील कार्यालय पहुंचे। सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन के बाद अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को सम्मानित भी किया गया। रक्तदान शिविर में पति पत्नी ने एक साथ डोनेट किया जंहा श्रीमती शिवकुमारी डॉ हिमांचल साहू ने किया। लगभग 42 युवाओं ने रक्तादान किया और 100 लोगो ने स्वास्थ परिक्षण कराया। स्वागत भाषण तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने दिया।कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव सुरेंद्र साहू ने किया। आभार प्रकट उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू ने किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू,विमला साहू , संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, भुनेश्वरी साहू एवं श्रीमती गायत्री साहू अध्यक्ष झीट परिक्षेत्र, टेस राम साहू अध्यक्ष बेल्हारी, पारखत साहू अध्यक्ष जामगांव परिक्षेत्र,रामनरायण साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र तेलीगुंडरा,किशन हिरवानी अध्यक्ष परिक्षेत्र असनारा सहित तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव महेन्द्र कुमार साहू,कोषाध्यक्ष नारद साहू,डॉ सुरेश कुमार साहू, डॉ रामनाथ साहू, डॉ अश्वनी साहू, गरीब दास साहू,श्रीमती गीता साहू , दिलीप साहू , श्रीमती चंद्रीका साहू, श्रीमती हेमलता साहू गंगादीन साहू, विनोद साहू ,अनिल कुमार,राजू साहू, रविशंकर साहू, कल्याण साहू, रोहित साहू ,डिजेन्द्र कुमार, मधुकांत साहू, अशोक साहू,योगेश साहू ,श्रीमती कोमिन साहू,श्रीमती खेमलता साहू, श्रीमती कालिन्दी साहू, सरिता साहू,छन्नू लाल साहू, बिहारी लाल साहू ,डॉ रामनाथ साहू ,डॉ प्यारेलाल साहू,डॉ तामेश साहू , गोपी साहू, बबलू साहू, राजेन्द्र साहू, रमेश कुमार साहू , धनेश्वर साहू , गुमान साहू , मुकेश साहू, गैंद सिंग साहू , संजू साहू , हितेन्द्र कुमार साहू , अनिल साहू , बीरेन्द्र साहू, शीतल साहू, युगल साहू, आनन्द चंदन, रूपेंद्र साहू, सहित परिक्षेत्र व स्थानीय पदाधिकारियों सहित वृहद रूप से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।युवा महोत्सव का आयोजन का माहौल उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकता से भरा रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!