कर्मा जयंती समारोह में “समाज रत्न” से सम्मानित हुए प्रतिभावान छात्र-छात्राएं एवं खिलाड़ी

तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत स्थानीय साहू समाज झीट में भक्त माता कर्मा की 1009 वी जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। आपको बता दें कार्यक्रम की रूपरेखा सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा निकाली गई तत्पश्चात 12:30 बजे हवन पूजन अतिथि स्वागत उद्बोधन एवं प्रतिभाओं सम्मान समारोह पश्चात भोजन भंडारा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू रहे। अध्यक्षता परिक्षेत्र के अध्यक्ष कल्याण साहू ने किया। प्रमुख अतिथि ग्राम पंचायत के युवा सरपंच राजू साहू रहे। विशिष्ट अतिथि गुलाब साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संग पाटन, सरिता साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू पाटन, सुखदेव साहू उपाध्यक्ष झीट परिक्षेत्र, गीता साहू महिला उपाध्यक्ष, गंगा दिन साहू जिला प्रतिनिधि तहसील साहू संग पाटन, टीकाराम साहू संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ पाटन, मोहन साहू संरक्षक परिक्षेत्र साहू संघ झीट के गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने स्वजातीय बंधुओ से अपील करते हुए कहा कि आप सब की पवन उपस्थिति में नगर पालिका अम्लेश्वर डीह में 19 एवं 20 अप्रैल को सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती समारोह का आयोजन होगा। जिसमे आप सब सादर आमंत्रित है साथ ही कार्यक्रम के पहले दिन भव्य कलश यात्रा 1009 महिलाओं के साथ एवं महिला सम्मेलन का आयोजन सहित तेल माटी चूरमाटी का भी कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें आप सब की गरिमा में उपस्थित अनिवार्य रहेगी। श्री साहू ने आगे कहा 20 अप्रैल को 20 जोड़ा परिणय सूत्र बंध कर एक दूसरे का हाथ थामेंगे। तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा वर वधुओं को आशीर्वाद देंगे और विवाह का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा साथ ही अतिथियों का उद्बोधन पश्चात विदाई समारोह होगा।
कर्मा जयंती समारोह में “समाज रत्न” मां कर्मा पुरुस्कार प्रदान किया गया।
शिक्षा क्षेत्र
1.कु भूमिका/मुकेश साहू – दसवीं प्रथम
2.कु हिमांशी /युवराज साहू-दसवीं द्वितीय
3.कु संजना/राजू लाल साहू- बारहवीं प्रथम
4.भूषण/ लोमश साहू-बारहवीं द्वितीय
खेल क्षेत्र में
1.नेकिता/कामदेव साहू-खो खो नेशनल
2.संजना/राजूलाल साहू-खो खो नेशनल
3.वंशिका/पवन साहू- खो खो नेशनल
4.रेशम/संतोष साहू-वेटलिफ्टिंग नेशनल
5.दीपक /अशोक साहू-वेटलिफ्टिंग नेशनल
6.प्रमोद /कृष्णा साहू-खो खो,तैराकी नेशनल
7.भोजराम/ बिसनाथ साहू-खो खो ,एथलेटिक्स नेशनल
8.चैतन्य /मनीष साहू- खो खो नेशनल। का किया गया सम्मान।
इस अवसर पर रोहित साहू अध्यक्ष स्थानीय साहू समाज, मुकेश साहू कोषाध्यक्ष, डीजेंद्र साहू उपाध्यक्ष, रोहित साहू पूर्व जनपद सदस्य, लखन साहू, पीला राम साहू, ओम साहू, पुसऊ राम साहू ,लखीराम साहू, जीवनलाल साहू, पतिराम साहू, नरेंद्र साहू, श्रीमती सीमा साहू, डीगेश साहू, टिकेश साहू, कामदेव साहू, मनीष साहू, हीरालाल साहू ,संतोष साहू, श्रवण साहू , बिसेलाल साहू, भूखन लाल साहू सहित स्थानीय साहू समाज की महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






