अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

वायुसेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 25 अप्रैल तक आमंत्रित

दुर्ग, 11 अप्रैल 2025/ भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिये ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 निर्धारित थी, जिसे संशोधित कर 25 अप्रैल 2025 किया गया है। इच्छुक आवेदक भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं और 10वीं) महिला सैन्य पुलिस नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार ऑनलाईन आवदेन कर सकते हैं। इस बार के अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिये सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!