अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनरायपुर

आज 20 अप्रेल को अमलेश्वर डीह में होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का मेगा कैम्प,तहसील साहू संघ चिकित्सा प्रकोष्ठ का आयोजन

अम्लेश्वर 20 : पाटन तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं आदर्श विवाह समारोह का आयोजन अमलेश्वर डीह महादेव घाट में 19 व 20 अप्रेल को किया गया है ,इस प्रकार का यह सफल आयोजन अपने ऐतिहासिक 22 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा हैं। जिसमें पाटन तहसील संघ के चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का मेगा कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटि हास्पिटल एँड पैन सेंटर रायपुर के डॉ छत्रपाल वट्टी (एम डी न्यूरो एनस्थिसिया ) ,डाँ डी के सिंग (एम डी पैन स्पेशलिस्ट ) ,डाँ तिलेश खुसरो (एम डी, छाती रोग विशेषज्ञ ) के द्वारा अपने हॉस्पिटल टीम के द्वारा लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उचित उपचार की नि:शुल्क सलाह देंगे वही रायपुर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा नि:शुल्क सिकलिन जांच शिविर का भी आयोजन प्रकोष्ठ के द्वारा किया गया है जिसमें चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक एवँ उनके टीमों के द्वारा लोगो का नि:शुल्क सिकलिन जांच कर नि:शुल्क उपचार की सलाह बताएंगे साथ ही शिविर में में रक्तदान शिविर का भी विशेष आयोजन किया गया है इसमें इच्छुक युवक युवती भी अपना रक्तदान कर सेवा करने का अपना मिसाल भी पेश कर सकते हैं , ज्ञात हो कि अभी तक ब्लड (रक्त ) बनने की मशीन या फैक्ट्री हमारे बीच उपलब्ध नहीं है, जब हम अपना रक्तदान करते हैं तो कोई जरूरतमंद व्यक्ति को इसी रक्त को दिया जाता है और इस प्रकार से रक्त के लिये जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिलता है ,इसलिए रक्त दान को महादान कहा गया , हम समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रक्त दान करने की कोशिश किया जाना चाहिए।

तहसील चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ सुरेश साहू एवं डाँ अश्वनी साहू ,डाँ हिमाँचल साहू ,डाँ डोमन साहू ,डाँ बुद्धेशवर साहू ने लोगों से निवेदन किया है कि इस रक्तदान एवं सिकलिन जाँच शिविर में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अपने स्वास्थ्य का जांच कराकर स्वास्थ्य लाभ ले।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!