अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह में पहुंचे,पूर्व मुख्यमंत्री और सासंद,वर वधु को दिए आशीर्वाद

अम्लेश्वर 21 अप्रैल :  नगर पालिका परिषद अमलेश्वर डीह में 20 अप्रैल को आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल।

आपको बता दें तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में 24 जोड़ा वर वधू का सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न कराया गया। जिसके प्रथम सत्र में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री विधायक पाटन भूपेश बघेल एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लंबे अरसे के बाद पाटन के दोनों नेता एक मंच पर नजर आए। दोनों ने तहसील स्तरीय कर्मा जयंती समारोह में मंच साझा किया। वैसे पाटन की विधायक होने के नाते लगातार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साहू समाज के कार्यक्रम में आते हैं और लंबे वर्षों से साहू समाज के लिए खड़े रहते हैं उनके कार्यों में सहयोग प्रदान करते हैं। साथ ही दुर्ग सांसद विजय बघेल वर्षों से तहसील साहू संघ पाटन को सामूहिक आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती में सहयोग करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी दोनों नेता आए और साथ में मंच पर बैठे रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू, तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू ,परिक्षेत्र अध्यक्ष कल्याण साहू, स्थानी साहू समाज अमलेश्वर डीह के अध्यक्ष राम नारायण साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू ,तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव खेमलाल साहू, पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू, गंगादिन साहू ,उपाध्यक्ष गुलाब साहू, श्रीमती सरिता साहू, महिला संयोग का कमलेश्वरी साहू, युवा संयोजक गोपेश साहू, सहसंयोजक सुरेंद्र कुमार साहू, नगर पालिका अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पूर्व उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू, श्रीमती गायत्री साहू,दुलारी साहू, मधूकांता साहू,सुनीता साहू, सुखदेव साहू ,मोहन साहू ,पार्षद मालती साहू, रामाधार साहू, सोनू साहू, जय साहू, लोकेश साहू कमलेश साहू, होरीलाल साहू,संतोष साहू,अरुण साहू, ताम्रध्वज साहू,लोकेश साहू,ओमकार साहू, जितिन साहू,मिथलेश साहू,अजय साहू, गौरव साहू सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!