कुम्हारीछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनभिलाई 3

कुम्हारी नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निलंबित, सुशासन तिहार में आवेदनों की निराकरण भी रही धीमी

रायपुर 10 मई :  दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुम्हारी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर को छत्तीसगढ़ शासन नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के द्वारा आदेश पारित कर निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

आपको बता दें छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव 09 मई को नगर पालिका परिषद कुम्हारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें अधिकांश अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति एवं निष्ठा एप में उपस्थित नहीं पाई गई। नगर पालिका लेखा के निरीक्षण में केसबुक पंजी एवं लेखा पंजी अपूर्ण पाया गया। निकाय में पेयजल संकट की स्थिति अमृत मिशन की धीमी प्रगति एवं अटल परिषद निर्माण की प्रगति अत्यंत कमी पाई गई। निकाय की राजस्व वसूली ,प्रधानमंत्री आवास, सुशासन तिहार में आवेदनों की निराकरण स्थिति एवं निर्माण कार्यों की प्रगति अधिक धीमी पाई गई। जिसके लिए नेतराम चंद्राकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी दोषी पाए गए तथा समीक्षा के दौरान श्री चंद्राकर संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए एवं उनकी भाषा शैली अशोभनीय रहा। निलंबन अवधि में श्री चंद्राकर का मुख्यालय संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग नियत किया गया है तथा निलंबन अवधि में उन्हें निमानुसार जीवन निर्वाह भक्ति दे होगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!