छत्तीसगढ़रायपुर

नवीन सहायक प्राध्यापक एवं राजपत्रित अधिकारी संघ का वार्षिक आम सभा का बैठक संपन्न

रायपुर : होटल एम्बेसडर पास कचहरी चौक मे नवीन सहायक प्राध्यापक एवं राजपत्रित अधिकारी संघ का वार्षिक आम सभा का बैठक रखा गया था जिसमें छत्तीसगढ के कोने कोने से( बस्तर संभाग,दुर्ग संभाग, बिलासपुर संभाग,सरगुजा और रायपुर संभाग) से 100 से अधिक सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी और ग्रंथपाल लोग सम्मिलित हुए।
सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने एकमत होकर संकल्प लिया की संघ सदस्यों की सदस्यों की समस्याओं के साथ साथ हम छत्तीसगढ उच्च शिक्षा विभाग को इस बुलंदी तक पहुंचाएंगे की भारत वर्ष के नक्शे मे छत्तीसगढ की अलग ही पहचान बन सके।
इसके साथ साथ संघ के पदाधिकारियों के द्वारा संघ के द्वारा किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया जिससे संघ मे पारदर्शिता बनी रहे और भविष्य के विभिन्न मुद्दों जैसे ….परिवीक्षा अवधि की समाप्ति समय सीमा के अंदर हो जाए,पीएचडी इंक्रीमेंट, पीएचडी अनुमति के नियमों मे शिथलीकरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विश्रामावकाश नियम को हटाना औऱ अन्य विभाग की तरह अर्जित अवकाश की पात्रता, छत्तीसगढ विद्युत मंडल की तर्ज़ पर उच्च शिक्षा विभाग मे भी चिकित्सा कैशलेस की सुविधा और साथ ही साथ विभिन्न नए ऊर्जावान साथियों को संघ मे राज्य स्तर ,संभाग स्तर और जिले स्तर मे पदाधिकारी के रूप मे मनोनीत किया गया ताकि संघ के उद्येश्यों को प्राप्त करने मे सभी की सहभागिता बन सके।
संघ की आम सभा मे पदाधिकारी गण प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अगर दास बघेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री कुलेश्वर प्रसाद साहू, प्रांतीय महामंत्री डॉ. विजय कुमार साहू,प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री निरंजन कुमार ,रायपुर संभाग अध्यक्ष श्री पीताम्बर सिन्हा,उपाध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा और महिला उपाध्यक्ष डॉ. रेशमी वासनिकर और सभी प्रांतीय पदाधिकारी के साथ सभी सदस्य उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!