अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराईसेलूद

जिला दुर्ग में 895 घरों में कराया गया सामूहिक गृह प्रवेश

दुर्ग, 13 मई 2025/ केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज सरगुजा में आयोजित मोर आवास-मोर अधिकार कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में 51000 आवासों में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जनपद पंचायत धमधा में हितग्राही 512, जनपद पंचायत दुर्ग में हितग्राही 97 एवं जनपद पंचायत पाटन में 286 इस प्रकार कुल 895 पूर्ण हो चुके आवासों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कराया गया। साथ ही उक्त कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों को अभिशरण जैसे उज्जवला, जल जीवन मिशन, आयुष्मान आदि योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदाय की गई।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि सभी नवनिर्मित घरों में रंगोली, साज-सज्जा, दीप प्रज्ज्वलित कर पारंपरिक रीति-रिवाजों से गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को यथासंभव आभार पत्र, खुशियों की चाबी तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत् हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जा रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आवास के अधिकार को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।
गृह प्रवेश कर आवास के अधिकार को बढ़ावा देना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके आवास के अधिकार के बारे में जागरूक करना है। इस अभियान के तहत पात्र परिवारों को सरकारी योजना से लाभान्वित कर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवास की सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!