पीएम श्री स्वामीआत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी में समर कैंप का शुभारम्भ

कुम्हारी, करन साहू,15 मई : छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार पी एम श्री विद्यालय कुम्हारी में 13 से 25 मई तक समर कैंप का आयोजन किया गया है। आपको बता दें आयोजन का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप जलाकर संकुल समन्वयक अजय सिंह एवं विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमति विजया श्रीवास्तव के कर कमलो द्वारा किया गया। ,प्राथमिक ,माध्यमिक एवं हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी
के छात्र/छात्राओं द्वारा रंगोली बनाने से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं रोचक रंगोली बनाया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत रोचक छत्तीसगढ़ी गीतों पर नृत्य पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेश भुषा में किया गया 14 से 25 मई को नृत्य एवं संगीत की कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। जिसमे खैरागढ़ विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कुमारी जम्मी स्नेह द्वारा भारत नाट्यम के विभिन्न विधाओ से लगभग 100 छात्र/छात्राओ को परिचित कराय गया छात्र/छात्राव ने अपने प्रशिक्षक के साथ सामूहिक नृत्य का प्रस्तुतीकरण दिया इसी तरह कुमारी सूफी खातून प्रशिक्षक द्वार संगीत के विभिन्न विधाओ का परिचय कराया गया जिसमे सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इसी क्रम में 15 मई 25 को नाटक एवं कबाड़ से जुगाड़ का कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्द कलाकार श्री महेश वर्मा एवं श्री राजेंद्र कुमार साहू द्वारा नाटक की विभिन्न विधाओ /रंगमंच की गरिमा, अभिनय , वेशभूषा एवं प्रस्तुतीकरण पर व्याख्यान दिया गया विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा बालिका शिक्षा ,आधुनिक शिक्षा में मोबाइल का महत्व एवं आधुनिक परिवेश में विद्यार्थियों की भूमिका पर नाटक प्रस्तुत् किया गया। जिसमे छात्रों के अभिनय पर महेश वर्मा एवं राजेंद्र कुमार साहू द्वारा समालोचनात्मक टिप्पणी और गुण सिखाये गए।

उपर्युक्त कार्यक्रमों को संचालित करने में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं व्याख्याताओ का विशेष योगदान रहा इस समर कैंप में लगभग 100 छात्र/छात्राव ने भाग लिया इसी के साथ- साथ खेल कूद योग एवं व्यायाम की कार्यशाला सुबह 7 बजे से 9 बजे तक संचालित हो रही है। जिसमे लगभग 60 से 70 विद्यार्थी भाग ले रहे है समस्त कार्यक्रमों के लिए विद्यालय की प्राचार्य श्रीमति लता रघुकुमार जी ने सुभकामनाये प्रेषित की है इस संपूर्ण कार्यक्रम का डी.एम.सी . श्री सुरेन्द्र पाण्डेय द्वारा ऑनलाइन निरिक्षण किया गया और कार्यक्रम की सराहना की गई।








