छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सफल बच्चों को बधाई देने पहुचे कुर्मी समाज पाटन राज प्रधान युगल आडिल

पाटन : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई का  परीक्षा  परिणाम जारी हुआ है जिसमें पाटन राज के अंतर्गत आने वाले ग्राम बठेना  की होनहार छात्रा कुमारी भुमिका वर्मा ने 92. 6 अंक अर्जित कर दसवीं में सफलता हासिल की है भुमिका वर्मा जवाहर नवोदय विद्यालय बुराई दुर्ग में अध्ययनरत है इनके पिता हरिशंकर वर्मा शिक्षक हैं और माता वर्षा वर्मा गृहणी है  उतई निवासी देवेंद्र वर्मा पिता मुकेश वर्मा (शिक्षक) ने सारदा विद्यालय रिसाली  भिलाई नगर से कक्षा दसवीं में 82 अंक अर्जित किया  कुमारी स्तुति वर्मा पिता स्व चंद्रशेखर वर्मा दादा श्री मोती लाल वर्मा शिक्षक एवं समाजसेवी ने कक्षा 12वीं गणित में सीबीएसई बोर्ड केपीएस उतई से 80% अंकअर्जित कर समाज का गौरव बढ़ाया है साथ ही साथ  वंदना वर्मा पिता मोरध्वज वर्मा अध्यक्ष मनवा कुर्मी समाज उतई नगर इकाई मैत्री विद्या निकेतन भिलाई नगर से कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड में 80% अंक अर्जित कर समाज परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है।

सीबीएसई  बोर्ड मे सफल बच्चो के निवास पहुंचकर मनवा कुर्मी समाज पाटन राज प्रधान युगल आडिल और पदाधिकारियो ने बधाई दिया साथ ही इन बच्चो के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की ये बच्चे हमारे परिवार समाज और अंचल का नाम रोशन करेंगे  बधाई देने वालो मे युवाध्यछ राकेश आडिल जितेश वर्मा धर्मेंद्र वर्मा दुस्यंत वर्मा के अलावा स्वज्जतीय उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!