छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराई
ग्राम पंचायत बोरेंदा में निकाली गई तिरंगा यात्रा,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा हुए शामिल

रानीतराई 17 मई: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोरेंदा में ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर तिरंगा यात्रा निकालकर वीर शहीदों को नमन किया गया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर मिशन से आतंकियों का खत्म किया है। आज तिरंगा यात्रा के माध्यम से आम जनता तक सेना के शौर्य वीरता को उजागर करने का कार्य किया है। उसकी वीरता और साहस का बखान किया है। ग्राम बोरेंदा में जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा एवं ग्राम पंचायत के सरपंच कमलेश कश्यप के नेतृत्व में पंचों सहित ग्राम वासियों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।









