अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

पांडे परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का रसपान करने पहुंच रहे है जनप्रतिनिधि

अम्लेश्वर 24 मई : पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाहंदा में पांडे परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा का आयोजन 18 से 26 मई तक किया गया है। जिसका आज शष्टम दिवस है। पंडित श्री गोवर्धनाचार्य के द्वारा श्रद्धालुओं को आज सुदामा चरित्र की कथा सुनाई गई। आपको बता दे कल 25 मई परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम चढ़ौत्री होगी। साथ ही 26 में को गीता प्रवचन यज्ञांत स्नान, ग्राम भ्रमण पश्चात महाप्रसादी का वितरण होगा।

आज के कथा का श्रवण पान करने श्रद्धालु के रूप में पूर्व जनपद अध्यक्ष हर्षा लोकमनी चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकामनी चंद्राकर, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, अमलेश्वर मंडल महामंत्री कैलाश यादव, भारती यादव,राजेंद्र साहू ,टीकाराम साहू , मनीष पांडे, परमेश्वर यदु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!