एयरटेल टावर के विरोध में नगर वासी कलेक्टर दुर्ग के नाम सौंपा ज्ञापन

अम्लेश्वर 29 मई : भाजयुमो अध्यक्ष मोहन साहू छाया पार्षद भाजपा वार्ड क्रमांक 09 राहुल साहू के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला पुरुष अमलेश्वर थाना आकर 29 मई को मोबाइल टावर वार्ड नंबर 9,10 बजरंग पारा दुर्गा नगर में लगाए जाने से होने वाले नुकसान को देखते हुए। एयरटेल मोबाइल टावर ना लगाई जाए के विरोध में थाना प्रभारी अमलेश्वर, सीएमओ पालिका अमलेश्वर को कलेक्टर दुर्ग के नाम ज्ञापन सोपा गया।
मौके पर मिलऊं पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्रमांक 10 एनके वर्मा, हेमंत साहू, ईश्वर साहू, शकुंतला सिंन्हा, आकांक्षा परगनिया, सेवंती कोसले ,लक्ष्मी राव, चंद्रकला वर्मा की उपस्थित रहे।



वर्जन
इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना औद्योगिक विभाग छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार टावर का निर्माण किया जा रहा है छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश का पालन करते हुए टावर लगाई जा रही है किसी भी प्रकार की नियम का उल्लंघन नहीं की जा रही है।
अंकुश शर्मा मैनेजर एयरटेल दूरसंचार विभाग



