समाधान शिविर के साथ जल संरक्षण का लिया गया शपथ एक पेड़ मां के नाम भी लगाएंगे पौधे

जामगांव आर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भरर में आज 29 मई को छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न विभाग को मिले आवेदनों का निराकरण किया गया आपको बता दें 08 से 11 अप्रैल तक मिले आवेदनों का निराकरण कर लोगो को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया साथ ही शिविर में तत्काल आवेदन आम लोगों से लिया गया जिसका निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया। साथ ही “कैच द रेन” जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां का नाम पौधा लगाने का लिया संकल्प।उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने महिला बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण आहार टोकरी का वितरण कराया गया।
समाधान शिविर में मुख्य रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू, जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद सभापति खेमलाल देशलाहरा,रवि सिन्हा,मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,रानी केशव बंछोर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष लेडलेश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समाधान शिविर में सरपंच कौशल्या साहू,रूप सिंह सिन्हा,सुरेश बंछोर,दानी राम वर्मा,राजेश सरपंच करेला, धनराज साहू,निर्मल जैन, नरेश केला,दुलेश्वर सिंह,रामकुमार चंद्राकर पहुंचे थे।
शिविर में कार्यक्रम के संचालन मोहित शर्मा ने किया। मौके पर जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एडिशन सीईओ सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।आभार व्यक्त ग्राम पंचायत सरपंच कौशल्या साहू ने किया। शिविर की समापन की घोषणा एडिशनल सीईओ ने किया।






