छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटन

समाधान शिविर पहुंचे उपसरपंच,अवैध शराब बिक्री बंद कराने दिया आवेदन,नहीं होने पर भट्टी खोलने मांग

जामगांव आर :  जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम कुम्हली में हो रही है अवैध शराब बिक्री। ग्राम के उपसरपंच विजय कुमार साहू एवं पंच मोगन सपहा ने शासन से पूर्ण रूप से अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए सुशासन तिहार समाधान शिविर में अबकारी विभाग को आवेदन दिया है।

उप सरपंच विजय साहू ने मीडिया को जानकारी शेयर करते ये भी कहा की प्रतिबंध न होने की स्थिति में शराब दुकान खोले जाना चाहिए। जिसके लिए मांग पत्र समाधान शिविर में दिया गया है।उनका कहना है कि बढ़ते हुए नशा खोरी और अवैध रूप से शराब बिक्री से गांव का माहौल बिगड़ रहा है अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।अवैध शराब बिक्री बंद होने से गांव में शांति रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!