छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनसेलूद

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर वर्ष 2025-26 का आयोजन हुआ संपन्न

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला दुर्ग (छ.ग.) द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर वर्ष 2025-26 का आयोजन ग्राम मर्रा तह. पाटन, जिला दुर्ग में दिनांक 09.05.2025 से 29.05.2025 तक संचालित था, जिसका समापन आज दिनांक 29.05.2025 को किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि खिलेश वर्मा (अध्यक्ष शाला प्रबंधक समिति मरी), लालाराम वर्मा (योगाचार्य), संतोष कुमार यादव (पीटीआई मरी), प्रदीप भुवाल, ईश्वरी देशमुख, भूपेन्द्र कुमार हिरवानी (फुटबॉल प्रशिक्षक खे.यु.क.) एवं खेलों इंडिया लघु केन्द्र कबड्‌डी प्रशिक्षक श्री भरत लाल ताम्रकार के उपस्थिति में समापन समारोह हुआ। छ.ग. खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर कबड्‌डी एवं भारत्तोलन में बालक / बालिकाओं खिलाडियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया एवं श्री विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला-दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!