छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराई

छत्तीसगढ़ से हितेश कुमार तिवारी का राष्ट्रीय योगासना स्पोर्ट्स जज प्रशिक्षण हेतु चयन

पाटन -छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम रानीतराई, पाटन निवासी हितेश कुमार का चयन योगासना खेल के राष्ट्रीय जज प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु हुआ है। यह गौरवपूर्ण प्रशिक्षण भारत के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (NIS), पटियाला, पंजाब में दिनांक 2 से 6 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

हितेश कुमार की इस उपलब्धि से न केवल रानीतराई ग्राम का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे पाटन क्षेत्र और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह गर्व की बात है। योगासना खेल को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी
अध्यक्ष जयंती विष्णु भारती,
सचिव डॉ. मेजर सिंह,
कोषाध्यक्ष भोजेन्द्र साहू
तथा समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्यों द्वारा हितेश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हितेश कुमार भविष्य में राज्य का नाम राष्ट्रीय मंच पर और भी ऊँचाई तक ले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!