छत्तीसगढ़पाटनभिलाई 3सेलूद

सभापति प्रणव शर्मा के कार्यालय जन समस्या निवारण केंद्र घुघुवा(क) में लोक माता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई गई

संघर्ष एवं नारिशक्ति की पर्याय – लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह कार्यक्रम क्षेत्र के लोकप्रिय समाज सेवी सभापति प्रणव शर्मा के कार्यालय जन समस्या निवारण केंद्र घुघुवा(क) में आयोजित की गई, नारी शक्ति की प्रतीक, मालवा की महारानी, लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर सभा में शामिल सभी द्वारा छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई। सभा को संबोधित करते हुए सभापति प्रणव शर्मा जी ने कहा लोक कल्याण के लिए समर्पित लोकमाता का जीवन और विचार सभी के लिए चिर प्रेरणा का अप्रतिम स्रोत हैं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्धजन उपस्थित थे, जिसमे प्रमुख रूप से ग्राम की सरपंच श्रीमती शैलेंद्री ढाल सिंह साहू, प्रशांत शर्मा, मनोज साहू, रवि साहू, आमोद सिंह, फगुआ राम साहू, तिरीथ साहू, ढाल सिंह साहू, गणेश कुर्रे, चैतराम टंडन, लोकेश्वर साहू, रमेश यादव, भारत निषाद एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!