छत्तीसगढ़पाटनसेलूद

सुनहरे भविष्य गढ़ने को तैयार – नया आंगनबाड़ी, घुघवा प्रणव शर्मा ने नन्ही बालिका से फीता कटवा कर घुघुवा में आंगनवाड़ी केंद्र क्र. 02 का कराया शुभारंभ

पाटन। क्षेत्र के लोकप्रिय जनपद सभापति प्रणव शर्मा के गृह ग्राम नारायणपुर (घुघुवा) में नन्ही बालिका के कर कमलों से फीता काट कर आंगनवाड़ी केंद्र क्र. 02 का विधिवत शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर सभापति प्रणव शर्मा जी ने कहा बच्चों के बीच आज अपने आप को पाकर बचपन की यादे ताजा हो गई, बच्चों के भविष्य संवारने के लिए हम सब संकल्पित हैं, गांव का बच्चा बच्चा पढ़ेगा तब देश-प्रदेश आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत घुघुवा क की सरपंच शैलेंद्री ढाल सिंह साहू, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर संध्या सिंह मैडम, कार्यकर्ता राधिका देवांगन एवं पंचगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!