छत्तीसगढ़रायपुर

साहू समाज के अध्यक्ष टहल सिंह साहू का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, समाजोत्थान के संकल्पों से गूंजा आयोजन

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कर्मयोगी अध्यक्ष  टहल सिंह साहू का जन्मदिवस भामाशाह छात्रावास, टिकरापारा रायपुर में श्रद्धा, सादगी और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजोत्थान के संकल्पों की प्रतिध्वनि सुनाई दी। विभिन्न जिले से आए समाजिक बंधुओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों ने अपने स्नेह व सम्मान से आयोजन को गरिमा प्रदान की।

श्री साहू के कुशल नेतृत्व ने *साहू समाज को एकजुटता, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना* से ऊर्जस्वित किया है। उन्होंने युवाओं में नेतृत्व के संस्कार, मातृशक्ति में आत्मबल और समाज में संगठित प्रयासों की चेतना जागृत की है।

इस अवसर पर उन्हें *“समाज का दीपस्तंभ”, “लोकप्रिय पथप्रदर्शक”* जैसी उपाधियों से नवाज़ा गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक लीलाराम साहू ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि *“आपने समाज को दिशा भी दी है और गति भी।”*

अपने उद्बोधन में श्री साहू जी ने *शिक्षित, संगठित और स्वाभिमानी साहू समाज* के स्वप्न को दोहराया और युवाओं से *संस्कार, सेवा, संगठन* के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!