अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनबालोदभिलाई 3रानीतराईरायपुरसेलूद

10 से 27 जून तक दिव्यांगजन शिविर का आयोजन ,21 प्रकार के दिव्यांगता के आधार पर मिलेगा प्रमाण-पत्र, साथ में होगा नवीनीकरण

दुर्ग, 03 जून 2025/ दिव्यांगजनों की शारीरिक समस्याओं को कम करने एवं उनकी गतिशीलता में वृध्दि करने हेतु दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार जिले के तीनों विकासखण्डों में 21 प्रकार के दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने तथा नवीनीकरण करने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण/चिन्हांकन/मूल्यांकन शिविर का आयोजन 10 से 27 जून 2025 तक किया जायेगा।

उपसंचालक समाज कल्याण अमित सिंह से मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत 10 जून को ग्राम पंचायत अंजोरा (ख), 12 जून को ग्राम पंचायत नगपुरा एवं 13 जून को ग्राम पंचायत निकुम में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत 18 जून को ग्राम पंचायत रानीतराई, 19 जून को ग्राम पंचायत बटरेल एवं 20 जून को ग्राम पंचायत जामगांव (एम) में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत धमधा के अंतर्गत 25 जून को ग्राम पंचायत दारगांव, 26 जून को ग्राम पंचायत लिटिया सेमरिया एवं 27 जून को ग्राम पंचायत मुरमुंदा में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!