चरौदाछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईभिलाई 3

कल्याण स्रातकोत्तर महाविद्यालय में होगी, ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान पर कृति-चर्चा

भिलाई :  जन संस्कृति मंच, दुर्ग-भिलाई के तत्वावधान में देश के चर्चित कथाकार उपन्यासकार कैलाश बनवासी की कृति ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान पर चर्चा दिनांक 8 जून 2025, रविवार को शाम 4.00 बजे से ‘डिजिटल कक्ष’, कल्याण स्रातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई में आयोजित की गई है।

कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोचक जयप्रकाश करेंगे। कृति पर वक्ता के रूप में उपन्यासकार लोकबाबू, कथाकार ऋषि गजपाल, युवा कवि अंजन कुमार, वरिष्ठ आलोचक सियाराम शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का संचालन एन. पापा राव करेंगे।

जन संस्कृति मंच ने साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मियों, बुद्धिजीवियों और पाठकों से आयोजन में उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!