छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदर्श गौठान पाटन में किया एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण

पाटन :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन के आदर्श गौठान अटारी पाटन में वृक्षारोपण कर पेड़ लगाया गया। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण किया जाना है, जिससे पर्यावरण की संरक्षण हो सके आने वाले पीढ़ी को फल और छायादार वृक्ष मिल सके।

नगर पंचायत ध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने एक पेड़ माँ के नाम से पेड़ लगाने के लिए नगर वासियों को प्रेरित किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी,सभापति केवल देवांगन,देवेन्द्र ठाकुर,नेहा बाबा वर्मा,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमन्त वर्मा,इंजीनियर अर्जुन निर्मल सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!