विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय मर्रा में किया वृक्षारोपण
पाटन / संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई के तहत वृहद वृक्षारोपण कर पेड़ लगाये गये।
अधिष्ठाता डॉ.अजय वर्मा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय परिसर में फलदार पौधे आम, नीबू व कटहल के अनेक पौधे लगाकर छात्र छात्रों एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण को संदेश देते हुए बताया कि बदलते जलवायु परिवर्तन से तापमान बढ़ते चली जा रहीं है जिसके लिए आप सभी अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए, जिससे आने वाले नई पीढ़ी को एक बेहतर वातावरण दे सकेंगे।
आगे डॉ. अजय वर्मा ने “ऐक पेड़ माँ नाम” से लगाने के लिये प्रेरित किया! साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।


पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण अवसर -डॉ. अजय वर्मा
डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पेड़ जरूरी है, जनसंख्या वृद्धि जितनी तेजी से हो रही है उससे दोगुनी तेजी से वृक्षों की कटाई हो रही है। जिसके कारण प्रकृति असंतुलित हो रही है, इसलिए वायुमंडल दूषित हो गई इसे रोकने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अपनी मां के नाम से जरूर लगाए। इस व्यापक सामुदायिक वृक्षारोपण अभियान में महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.सी.आर. नेताम,एनएसएस प्रभारी डॉ. मोहनिशा सिंह,सह प्राध्यपक डॉ.नीतू स्वर्णकार,डॉ.अंजली वर्मा,डॉ. मधुलिका सिंह,डॉ. रेवेन्द्र साहू,डॉ.किरण कुमार नागराज, डॉ. आशीष तिवारी,डॉ.तृप्ति ठाकुर, डॉ. विनीता झोड़ापे, डॉ. मैरी सुचिता खलखो,डॉ. पुनम कुमारी सहित संस्था के अधिकारी कर्मचारीगण तथा छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।






