
अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा(अ )में साप्ताहिक बाजार में घर से निकला हुआ गंदा पानी पसारा रहता है।नाली का निर्माण नहीं होने के कारण व्यापारियों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।रोड किनारे नाली होने के बाद भी बाजार परिसर में घर का गंदा पानी पसारा रहता है वही कीचड़ भी हो गया है।सब्जी भाजी खरीदने आने वाले ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर किसी प्रकार की कार्यवाही पंचायत के द्वारा नहीं की जा रही है। ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि सप्ताह में 2 दिन बाजार लगता है मंगलवार और शुक्रवार को जिससे पंचायत को लाखों का राजस्व मिलता है फिर भी पंचायत के द्वारा किसी प्रकार की सुविधा ग्रामीणों को देने में असफल दिख रही है। बाजार में पसरा गंदगी से लोगों को बहुत-बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अम्लेश्वर (डीह) में 30 जून से 04 जुलाई तक पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन। कथा वाचक होंगे पंडित कामता प्रसाद शरण।
ग्राम पंचायत के सरपंच पंच इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है ।वहीं वार्ड पंच की भी निष्कृता दिखाई दे रही है। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं देना पंचायत काम है। ऐसा ही चलता रहेगा तो बाजार परिसर में और गंदगी होना शुरू हो जाएगा जिसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ पंचायत होगा। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बाजार की साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए किसी प्रकार की गंदा पानी बाजार परिसर में नहीं पसरना चाहिए। पूरा बाजार सीसी रोड से दुरुस्त है फिर भी घर के गंदा पानी की वजह से बाजार स्थल में गंदगी पसरा रहता है।






