अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनभिलाई 3रानीतराईसेलूद

आवास प्लस 2024 सर्वे की समय-सीमा 26 जून तक बढ़ी, छूटे हितग्राहियों को मिलेगा एक और अवसर

दुर्ग, 17 जून 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान हेतु चल रहे आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण की समय-सीमा को 26 जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे पात्र हितग्राही, जो किसी कारणवश पहले छूट गए थे, उन्हें मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से फिर से शामिल करने का अवसर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पं कामता प्रसाद शरण के मुखारविंद से अम्लेश्वर डीह में 30 जून से 04 जुलाई तक शिव महापुराण कथा आयोजित।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बजरंग कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में “मोर द्वार साय सरकार“ अभियान के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण की कार्यवाही सक्रिय रूप से की जा रही है। अब तक (दिनांक 17 जून 2025 तक) जिला दुर्ग में कुल 94,787 हितग्राहियों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। इनमें से 80,673 हितग्राही सहायता प्राप्त सर्वे के माध्यम से तथा 14,114 हितग्राही स्वयं के द्वारा मोबाइल एप के जरिए पंजीकृत हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!