जामगांव आर शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह शामिल हुए श्रीमति रजनी बघेल

जामगांव आर : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी मीडियम विद्यालय जामगांव आर में 20 जून को शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उक्त अवसर पर अथिति के रूप में श्री मति रजनी विजय बघेल, कल्पना साहू नारद साहू जिला पंचायत सभापति,कमलेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष, लालेश्वर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष,रामकुमार चंद्राकर जनपद सदस्य,निर्मल जैन अध्यक्ष महाविद्यालय रानीतराई,नरेश केला अध्यक्ष महाविद्यालय जामगांव आर, रूपेंद्र शुक्ला सरपंच, मुकेश साहू उपसरपंच,की उपस्थिति में हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के 10 वी एवं 12 वी के सभी 18 उत्कृष्ट प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को प्रतिभा सम्मान शील्ड से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात SMDC अध्यक्ष अंगेश्वर साहू एवं आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्प गुलाल अर्पित कर पूजा आरती से प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात स्कूल के बच्चो द्वारा अथिति स्वागत गीत का सुंदर मंचन कर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। बच्चे बारी बारी से शाला प्रवेश उत्सव गीत पर मनमोहक प्रस्तुती कर उपस्थित अतिथियों का अभिवादन किया।
आमंत्रित अतिथियों एवं विद्यालय के क्लास टीचरों द्वारा क्लास 1,क्लास 6,क्लास 9th के नव प्रवेश छात्रों को पुस्तक ,पेन गिफ्ट कर टीका लगाकर शुभकामना प्रेषित किया।



उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मति रजनी विजय बघेल जी द्वारा बच्चो को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी साथ ही जीवन में शिक्षा के साथ साथ संस्कार की होना बहुत महत्त्व पूर्ण बताया।
श्रीमति कल्पना नारद साहू ने बच्चो को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया। साथ ही विद्यालय में पालक ,बालक और शिक्षक की समावेश की महत्व को बताया।विद्यालय के मूलभूत समस्याओं को शासन प्रशासन स्तर तक पहुंचाने की बात कही।
उक्त अवसर पर बच्चों को प्रतिभा सम्मान शील्ड प्रदान करने तेजेंद्र पिपरिया महामंत्री , किशोर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष,मनीष जैन जी ,शैलेन्द्री मांडवी पूर्व सरपंच, रेणुका राठी, नंदनी साहू ,संगीता डहरे,मेघनाथ सगरवंशी, सीता राम साहू सहित बड़ी संख्या में पालक, बालक , शिक्षक की पावन उपस्थिति रही।



