अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3रानीतराईरायपुरसेलूद

स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में प्रवेश प्रारंभ

पाटन : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतरा में  16 जून 2025 से प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर ली हैं एवं B.A, B.Sc, B.Com जैसे विषयों में प्रवेश लेना चाहते हैं वे हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग की वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भर, कार्यालय समय में उपस्थित होकर महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं।

प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर कक्षाएं संचालित की जा रही हैं जिसमें विद्यार्थी अपने इच्छा अनुसार दूसरे संकायों के विषय का भी चयन कर सकते हैं एवं प्रवेश पश्चात विभिन्न गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। महाविद्यालय में NSS इकाई भी संचालित है जिसमें विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का विकास एवं समाज सेवा की भावना सीख सकते हैं। महाविद्यालय में भौतिकी की सहायक प्राध्यापक सुश्री भारती गायकवाड ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी फोन के माध्यम से अथवा महाविद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!