
अम्लेश्वर : छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशाअनुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुर्वेदिक औषधालय ग्राम पंचायत जमराव और शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय जमराव द्वारा योग शिविर आयोजित किया।
आपको बता दें कि प्रातःकालीन योग सत्र – सभी ग्रामवासियों, बच्चों, शिक्षकों व सरपंचों के साथ। योगाभ्यास किया गया।जल स्रोतों की सफाई व संरक्षण का संकल्प वृक्षारोपण “एक पेड़ माँ के नाम” भी लगाया गया पौधा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर ने कहा कि योग एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो हमारी आंतरिक ऊर्जा को जागृत करता है, मानसिक शांति देता है और शारीरिक मजबूती प्रदान करता है। विश्व योग दिवस के दिन हमें यह याद दिलाता है कि योग अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत है। जब हर व्यक्ति योग को अपनाएगा, तभी एक स्वस्थ समाज और सशक्त भारत का निर्माण होगायह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी विधा है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है। योग दिवस मनाने का सबसे बड़ा मकसद इसके लाभों को पूरी दुनिया में फैलाना है। योग के फायदों को देखकर पूरे विश्व ने इसे दिल से स्वीकार किया है। भारत के ऋषियों ने इस विज्ञान को गहन अभ्यास और चिंतन से विकसित किया है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन सहित स्कूल के छात्र छात्राएं सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।






