शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बच्चों को दिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तक

तर्रा: विकास खंड पाटन अंतर्गत पूरनचंद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला तर्रा में शाला प्रवेश उत्सव पुस्तक वितरण एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें नवप्रवेशी बालिकाओं का तिलक लगा कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर जिला पंचायत सभापति रहे।अध्यक्षता श्रीमती हर्षा चंद्राकर पूर्व जनपद अध्यक्ष ने किया। विशेष अतिथि श्रीमती संतोषी ठाकुर जनपद सदस्य, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, सरपंच विपिन चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर उपसरपंच राकेश चंद्राकर, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रज्जू सोनी रहे।
मौके पर कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के समस्त सदस्यगण,प्राचार्य अजय शर्मा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की सहभागिता रही कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वैभव तिवारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अतिथियों के द्वारा शाला परिसर में किया गया।






