अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मन की बात में पीएम मोदी ने देशवासियों को योग के महत्व और एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया /कल्पना साहू

पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धमना में मोदी की मन की बात की 123 वीं कड़ी का प्रसारण किया। मन की बात सुनने मुख्य रूप से कलपना साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, नारद साहू अध्यक्ष भाजपा यूवा मोर्चा दक्षिण पाटन, अंकलू साहू बूथ अध्यक्ष, आनंद राम साहू, शांती साहू, मालती साहू,देवकी साहू, यशोदा ठाकुर इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे।
आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 123 वां एपिसोड आज प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने योग दिवस, अंतरिक्ष मिशन और ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि योग की भव्यता बढ़ती जा रही है और देश-दुनिया भर में लाखों लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने विशाखापत्तनम के समुद्र तट पर तीन लाख लोगों के साथ योग करने और गुजरात में 2121 लोगों द्वारा एक साथ भुजंगासन करने का उदाहरण दिया।
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की चर्चा की।
पीएम मोदी ने कहा कि योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ यानी ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ एक दिशा है जो हमें वसुधैव कुटुंबकम का अहसास कराती है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी ने देशवासियों को योग के महत्व और एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!