टोटका और उपाय से भगवान शिव प्रसन्न नहीं होते / पंडित कामता प्रसाद शरण

अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद अमरेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अमलेश्वरडीह में पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन आयोजक समिति एवं समस्त नगर वासी के तत्वधान में किया गया है। आपको बता दे 30 जून से 04 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 02 से 05 बजे तक कबीर चौक डीह में शिव महापुराण की कथा पंडित श्री कामता प्रसाद शरण अपने मुखारविंद भगवान शिव की महिमा का बखान कर रहे हैं। साथ में आचार्य सुजल दास वैष्णव मौजूद है।
कथा का आज दूसरा दिन है। बारिश को देखते हुए बैठक व्यवस्था को वॉटरप्रूफ बनाया गया है। श्रद्धालुओं को बारिश होने पर भी कोई समस्या नहीं होगी कथा निरंतर जारी रहेगी।
दूसरा दिन में शिव महापुराण कथा वाचक पंडित कामता प्रसाद शरण ने शिव कथा का बखान करते हुए कहा की भगवान शिव की आराधना भक्ति और मन से होनी चाहिए। टोटका और उपाय से भगवान शिव प्रसन्न नहीं होते। भगवान शिव भक्ति और श्रद्धा से कर्म पूजा से ही प्रसन्न होते हैं। सभी लोगों का कर्म अच्छा होना चाहिए तभी भगवान शिव की आराधना सफल होती है। पंडित जी ने आगे कहा लोगों को द्वेष ,ईर्ष्या लोभ ,अहंकार को त्याग कर भगवान की भजन करनी चाहिए। अहंकार मन में नहीं होनी चाहिए अहंकार से भगवान की प्राप्ति नहीं होती अहंकारी मनुष्य पूजनीय नहीं हो सकता इसलिए घमंड का त्याग और अहंकार का त्याग करना बहुत जरूरी है और कर्म करके लोगों के दिल में जगह बनाना की धर्म है कर्म ही पूजा है। छत्तीसगढ़ी में शिव महापुराण कथा सुनकर सभी लोग आनंदित हो उठे।
कथा सुनने संजय यदु उमेश कुमार साहू, भागी साहू, गिरजानंद साहू, गिरधर साहू, तुलाराम साहू ,ओम प्रकाश साहू , डोमन, चैन सिंह साहू, संतराम साहू ,महेश यादव,, हुकुमचंद साहू, लखन साहू, बलदाऊ साहू सहित बड़ी संख्या में नगर वासियों की उपस्थिति रही।







