अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

उपमुख्यमंत्री ने किया विद्यार्थियों का सम्मान – शिवोम् विद्यापीठ का नाम रोशन

रायपुर : शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की मिसाल कायम करते हुए शिवोम् विद्यापीठ के कई मेधावी विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी द्वारा “शिक्षा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 12वीं से समीर बेहरा, तन्वी रायनकवार, करुणानिधि साहू तथा कक्षा 10वीं से गुनिका साहू, प्रज्ञा मधुकर, गार्गी गौतम, सृष्टि वर्मा, गायत्री देवांगन, एवं महिमा राहंगडाले शामिल हैं। इन विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने पूरे विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और प्रसन्नता की मुस्कान ला दी। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर  अशरफ अली ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतिफल है,बल्कि शिक्षकगणों की सच्ची निष्ठा और विद्यालय की गुणवत्ता पर आधारित शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण भी है।”

इन विद्यार्थियों की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा। शिवोम् विद्यापीठ परिवार सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!