अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
छाटा में आज विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
पाटन: पाटन छत्तीसगढ़ संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन आज 4 जुलाई को ग्राम छाटा पाटन में आयोजित किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय शिविर सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक लगेगी।
शिविर में सभी प्रकार के नए पुराने साध्य असाध्य रोग जैसे जीर्ण, वात रोग, आमवात, संधिवात, गठियावात ,साइटिका ,कमर दर्द स्ती रोग, जोड़ों का दर्द, चर्म रोग, मधुमेह ,ज्वार, श्वास बवासीर आदि रोगों की चिकित्सा अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा किया जाएगा एवं निशुल्क औषधि वितरण किया जाएगा। आपको बता दे शिविर में नेत्र जांच, बीपी शुगर, मलेरिया, हीमोग्लोबिन जांच की निशुल्क सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।



