अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिवोम् फुटबॉल प्रीमियर लीग में विजेताओं ने दिखाया शानदार खेल कौशल

शिवोम् विद्यापीठ सांकरा में 12 जुलाई को आयोजित शिवोम् फुटबॉल प्रीमियर लीग (SFPL) का ग्रैंड फिनाले अत्यंत उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। जिसमें अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं खेलप्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व और खेल कौशल का विकास करना रहा, जिसे बच्चों ने मैदान पर बखूबी प्रदर्शित किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राइमरी बॉयज़, मिडिल बॉयज़, मिडिल गर्ल्स और सीनियर गर्ल्स वर्गों में सांकरा की टीमों ने जीत का परचम लहराया, जबकि सीनियर बॉयज़ वर्ग में रायपुरा की टीम ने दमदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। सभी विजयी टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना और सामूहिक प्रयास का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

समापन समारोह में शिवोम् विद्यापीठ के असिस्टेंट डायरेक्टर अशरफ अली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह मंच छात्रों को बड़े स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विद्यालय की प्राचार्या जया बंदेलू ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और ऐसे आयोजनों से उनमें आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों की खेल भावना और समर्पण ने इस आयोजन को अत्यंत स्मरणीय बना दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!