अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संकुल केंद्र आगेसरा के तत्वाधान में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं शिक्षक विदाई कार्यक्रम का आयोजन

बेल्हारी :  संकुल केंद्र आगेसरा के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय शालाओ में कक्षा पांचवी,आठवीं व दसवीं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक नई पहल प्रारंभ की जिसमें उक्त कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 20 छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ताकि आगे अपने पढ़ाई जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके व अन्य बच्चे भी इनसे प्रेरणा पा सके। संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाले 6 प्राथमिक शाला, 3 पूर्व माध्यमिक शाला व 1 हाई स्कूल के प्रतिभावान बच्चे व उनके माता – पिता शामिल थे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय हाई स्कूल आगेसरा के अध्यक्ष विजय सोनी, पूर्व माध्यमिक शाला आगेसरा से SMC अध्यक्ष जीवनलाल साहू अध्यक्षता किए एवं प्राथमिक शाला आगेसरा के SMC अध्यक्ष थानसिंह पटेल विशेष अतिथि रहे।

इस कार्यक्रम को देखकर सभी बच्चे, पालक एवं शिक्षक गण काफी उत्साहित हुए एवं गौरवान्वित महसूस किए। संकुल केंद्र के विद्यालय से अन्यत्र विद्यालय में स्थानांतरित हुए शिक्षकों का विदाई कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमे झामन लाल सोनवानी शासकीय प्राथमिक शाला आगेसरा, कमल नारायण साहू शासकीय प्राथमिक शाला अरमरीखुर्द,  चंद्र कुमार सोनी शासकीय प्राथमिक शाला उमरपोटी, धर्मेंद्र कुमार टंडन शासकीय प्राथमिक शाला बटरेल को प्रतीक चिन्ह , शाल, श्रीफल भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय सोनी जी ने बच्चों को आगे भी कड़ी मेहनत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि  थानसिंह पटेल जी ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। संकुल शैक्षिक समन्वयक टिकेश्वर गजपाल के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपस्थित शिक्षकगण, पालक गण, मंच संचालक श्री गिरधर वर्मा (व्याख्याता) एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!